बरौली विधायक ने तहसील परिसर में 1000 जरूरतमंदों को किए कंबल वितरित
गभाना। तहसील परिसर में रविवार को बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। कड़ाके ठंड में कंबल पाकर लागों के चेहरे खुशी खिल उठे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। इसलिए जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान 1000 से अधिक असहाय, जरूरतमंद, गरीब, दिव्यांग लोगों को कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित श्यामबाबू शर्मा ने किया। इस मौके पर एसडीएम हीरालाल सैनी, तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, प्रिया गर्ग, जिपं सदस्य संजय सिंह संजू, अनिल प्रधान, राजेश गोविल, शरद ठाकुर, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा, कालीचरन माहौर, जितेंद्र शर्मा, बीरपाल सिंह, भुवनेश गाेयल, देववृत सिंह चौहान, सतीश शर्मा, कुलदीप कुमार, संजेश शर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।