दि युवा बार एसोसिएशन के प्रदीप अध्यक्ष व प्रवीन बने सचिव
गभाना। तहसील में दि युवा बार एसोसिएशन की एक बैठक चुनाव अधिकारी सुधीद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें अधिवक्ताअों ने निर्विरोध तरीके से पदाधिकारियों को चुन लिया गया। जिनका अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी सुधीद्र प्रताप सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दोबारा से प्रदीप कुमार सिंह व प्रवीन प्रताप सिंह को सचिव, हंसराज सिंह को उपाध्यक्ष शिवकुमार को कोषाध्यक्ष व प्रदीप कुमार सारस्वत को सह सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध तरीके से चुन लिया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाआें से जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर हिम्मत सिंह, योगेश शर्मा, विनय कुमार शर्मा, रवीद्रपाल सिंह, देशवीर सिंह, संजय चौहान, अरविंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।