रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वयंसेवकों ने घर-घर बांटे पूजित अक्षत

गभाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में ढ़ोल-नगाड़ों के साथ रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पूजित अक्षत घर-घर जाकर बांटे।

स्वयंसेवकों ने कस्बा की नई बस्ती, नगला नत्था, ग्वलरा समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर पूजित अक्षत का वितरण किया। उन्होंने जनमानस से 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मलित होने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से घरों पर दीपोत्सव मनाने के साथ सुंदरकांड पाठ, रामयण, हवन पूजन करने को जागरूक करते हुए दीपावली मनाने की अपील की।

इस दौरान युवा हाथों में भगवा झंडा लेकर डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते-नाचते हुए जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कड़ाके की ठंड होने के बाद भी युवाओंं की भगवान राम के प्रति दीवानगी देखते ही बन रही थी। इस मौके पर विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग संघ चालक राजकुमार, नगर संघ चालक अनिल सारस्वत, भुवनेश कुमार सिंह, राजकुमार डिश, कन्हैया आर्य, जितेंद्र सिंह पम्मी, शिवकांत रावत, देवकीनंदन शर्मा, नितेश भारद्वाज, चौ. मनवीर सिंह, गज कुमार सिंह, देवेंद्र शर्मा, तरूण माहौर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!