प्यार, शादी, धोखा… युवक ने की खुदकुशी
अलीगढ़। प्यार अंधा होता है यह कहावत तो सुनी होगी। प्यार धोखा भी देता है यह भी सत्य है। धोखा ऐसा कि अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन की कसमें कुछ दिनों में खत्म हो गई। स्वजन के दबाब में युवती ने प्यार व शादी से मुकर गई। धोखा खाए प्रेमी ने रविवार देर रात्रि मथुरा में दोस्त के फ्लैट में पंखे से लटक खुदकुशी कर ली। युवक ने खुदकुशी से पहले धोखा खाने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
गौंडा कस्बा के नगला दरबर निवासी 29 वर्षीय खवेश कुमार शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा तीन भाईयों में सबसे छोटा था। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से उसको प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की मसमें खा ली। गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में विगत 23 फरवरी को शादी कर ली। युवती के स्वजन को शादी की जानकारी मिली तो वह प्यार के दुश्मन बन बैठे।

युवती स्वजन के दबाब में युवक के साथ रहने से मना कर दिया। प्रसारित वीडियो में खवेश का कहना है कि वह टीजीटी की तैयारी कर रहा था, उसका बीएड का आखिरी सेमेस्टर था। युवती के मुकरने बात वकील से की तो वकील ने कहा कि युवती बयान से मुकरेगी, तो कानून अनुसार वह आरोपित सिद्ध होगा। खवेश ने कहा पढाई करके भविष्य संवारना चाहा, प्रेमिका ने धोखा दिया। अब जीने का कोई फायदा नहीं है। अगर युवती मान जाती है और उसके पक्ष में बयान देती है, तो वह इस वीडियो को डिलीट कर देगा और अगर नहीं मानी, तो यह उसकी आखिरी वीडियो है, जो उसकी मौत के बाद ही दिखेगी।
ऐसी लड़की से कोई शादी मत करना, इसने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। उसकी यही सजा होगी। रात्रि को बनाई वीडियो दोस्त तक पहुंची, तो वह दौड़ कर मथुरा के कृष्णा नगर स्थित द्वारिकाधीश अपार्टमेंट के फ्लैट पर पहुंचा। फ्लैट का दरवाजा ना खुलने पर, उसने पुलिस बुला ली। दरवाजा तोड़ कर पुलिस अंदर पहुंची, तो खवेश का शव चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर युवक के स्वजन मथुरा पहुंच गए। मथुरा की कृष्णा नगर पुलिस चौकी प्रभारी अजय अवाना ने बताया इस मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द किया है।