रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोजगार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

इगलास। क्षेत्र के गांव ताहरपुर स्थित प्रेम आईटीआई में ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार फौजी रहे। रोजगार मेले में मिंडा, सैमसंग, जिओ, अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स, क्वेस कारपोरेशन, जेटैक्स, इनोवा, डिक्सन जैसी 35 कंपनी ने प्रतिभाग किया। 839 छात्र-छात्राओं ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया। जिसमें से 388 प्रशिक्षणार्थियों का चयन हुआ। 29 प्रशिक्षणार्थियों को मौके पर ही आॅफर लेटर प्रदान किए गए। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने रोजगार मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारती जिला सेवा योजना के मनोज कुमार, राकेश आर्य, राजकुमार शर्मा, रफीक अहमद, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रेम इंस्टीट्यूट आफ आईटीआई के सचिव ऋषि कुमार, निर्देशक रवि चौधरी, चेयरमैन संजय सिंह, सुरेश चंद, प्रधानाचार्य लालाराम बघेल, अंकित यादव, उमेश कुमार, कौशल किशोर, मुकेश सारस्वत, रंजना शर्मा, दिव्या गोस्वामी, पवन, देवेंद्र, राहुल आदि थे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!