रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, ध्वजा रोहण के साथ हुए देशभक्ति कार्यक्रम

इगलास : नगर तथा ग्रामीण आंचल में 75 वां गणतंत्र दिवस सादगी के साथ मनाया गया। सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

तहसील में एसडीएम महिमा राजपूत, दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, कोतवाली में कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन कमलेश शर्मा, राधा इंटरनेशनल अकेडमी में डायरेक्टर दीपक मुकुटमणि शर्मा व प्रधानाचार्या मुकेश शर्मा, इगलास पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शिवकुमार शर्मा, बुद्धसेन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ललित शर्मा व प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज में संरक्षक हरीश शर्मा व प्रबंधक गौरव शर्मा, ओम सांई पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रामदीन शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा मेमोरियल विद्यालय में प्रबंधक इंजी. हिमांशू शर्मा, पैरामाउंट इंग्लिश स्कूल में प्रबंधक यतेंद्र शर्मा, धर्म ज्योति महाविद्यालय व प्रेम ग्रुप ऑफ एजूकेशन में सचिव सुरेश चन्द्र भगतजी, लक्ष्मीदेवी आईटीआई व बालाजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रेमपाल शर्मा, दर्याव सिंह कालेज में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, चौ. हरदम सिंह कालेज में प्रबंधक डा. सत्यपाल सिंह, शिवदान सिंह कालेज में प्रधानाचार्य केपी सिंह, लाल बहादुर शास्त्री कालेज में प्रधानाचार्या संजय सिंह, राजकीय बालिका कालेज में प्रधानाचार्या रेनू वाला ने ध्वजा रोहण किया। इसके साथ ही स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस व शहीदों के इतिहास पर प्रकाश डाला।

मंगलायतन विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने ध्वजा रोहण किया। राष्ट्रगान के साथ ही सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कुलपति ने शुभकामनाएं दी और बताया कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की याद दिलाता है। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व देश भक्ति गीत की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, प्रो. रविकांत, प्रो. जयंतीलाल जैन, प्रो. अशोक पुरोहित, प्रो. अंकुर अग्रवाल, प्रो. सौरभ कुमार आदि थे।

इगलास के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरुण फौजी, मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी, समाजसेवी नितिन अग्रवाल, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल, प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन व अजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण किया। वर्षा जादौन व तुषार प्रताप सिंह के एनसीसी सदस्यों ने बैंड बाजों की ध्वनि के साथ राष्ट्र ध्वज सलामी दी। संचालन राहुल उपाध्याय व योगेंद्र शर्मा ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता, भाषण, काव्य पाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मनीष चौधरी, विश्व विजय चौधरी, गैंदालाल, प्रभात शर्मा, कुमकुम अग्रवाल, निर्देशिका मान्या अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल आदि थे।

इगलास के गांव कजरौठ स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या रेनू बाला ने सभी छात्राओं को अपने आशीर्वचन कहे एवं गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षिकाओं सरिता शर्मा व प्रियंका वर्मा को टीएलएम प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक प्रतिभाग करने हेतु सम्मानित किया गया। छात्राओं को भी संपूर्ण वर्ष में उनकी उपलब्धियों के दृष्टिगत सम्मानित किया गया।

 

जाट आरक्षण संघर्ष समिति व किसानों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ स्थित अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय पर समिति के जिलाध्यक्ष व किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने अपने साथियों के साथ ध्वजा रोहण किया। अध्यक्ष ने कहा 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में पूरी तरह स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा खुश नसीब होता है वह खून जो देश के काम आता है आज हम उन सभी वीरों को सलाम करते हैं जिन्होंने इस दिन के लिए अपना खून बहाया है। ध्वजारोहण के समय जानकी प्रसाद शर्मा, डा. राजेंद्र शर्मा, चौधरी करन, भीष्म पाल बघेल, मुकेश चौधरी, सुभाष दिवाकर, टुल्ली सिंह, रूपेंद्र जैन, राजू सिसोदिया, सर्वेश प्रधान, मुनेश यादव, हफीज खान, नूर मोहम्मद, नासिर अली, बबलू खान, लाला सिसोदिया, राजपाल सिंह, ऋषि सिसोदिया, पंडित प्रताप सिंह आदि थे।

 

डीपीएस कालेज में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

इगलास नगर की शैक्षिक संस्था डीपीएस कालेज में गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्ण रूप से मनाया गया। प्रबंधक हिमांशु शर्मा, प्रिंसिपल श्रीप्रकाश सृजन व डा. अनुराधा शर्मा द्वारा ध्वज फहराया गया। बाद मे वाणी पूजन के बाद छात्रों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी गई। महेश, अरुण, अंजलि, ममता अग्रवाल, अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। संचालन शिक्षक सीपी ने किया। वन्दे मातरम व जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

धर्म ज्योति महाविद्यालय व प्रेम ग्रुप ऑफ एजूकेशन में 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश मुख्य अतिथि प्रेमवती देवी, प्रबंधक सुरेश चंद्र (भगत जी), सचिव ऋषि चौधरी, निदेशक रवि चौधरी व निदेशक वैशाली, सचिव संजय सिंह, रमेश चंद्र, लाला, एवं प्राचार्य डा. बीडी उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करने के उपरान्त संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। डीएलएड की ममता शर्मा, रचना शर्मा, काजल अग्रवाल आदि प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, नाटक, भाषण आदि प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागी विजेताओं को मुख्य अतिथि व निदेशक ने पुरस्कार वितरित करके उनका उत्साह वधर्न किया। संचालन रंजना शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं को मिष्ठान वितरित कर जलपान कराया गया। इस अवसर पर गौरव चौधरी, प्राचार्य/विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार सारस्वत, प्रवक्ता गण दिव्या गोस्वामी, पवन कुमार, राहुल पाल, लाला राम, देवेन्द्र सिंह, दीपक कश्यप, कुलदीप, रोवी, दिनेश, अंशुल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!