रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मिशन शिक्षण संवाद की पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

अलीगढ़। मिशन शिक्षण संवाद टीम अलीगढ़ की पांच दिवसीय कार्यशाला की प्रथम दिवस के कार्यशाला हुई। जिसमें वर्चुअल माध्यम से 100 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।एमएसएस के कार्यों का प्रदर्शन पीपीटी के माध्यम से प्रिया शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए डा. राकेश सिंह थे। हेमलता गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।आईसीटी की कार्यशाला के द्वारा जिले के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए बीएसए द्वारा प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह कार्यशाला आनलाइन की जा रही है, इसी तरह से आगे भी बेसिक शिक्षा विभाग में मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा जनपद में सभी ब्लाक के शिक्षकों को भी आईसीटी प्रशिक्षण दिया जाए।

कार्यशाला का शुभारंभ में हिमांशी राजपूत ने सरस्वती वंदना “शारदे वर दे कि मेरी बुद्धि हो जाए प्रखर पढ़ी। यतेंद्र सिंघल द्वारा मिशन शिक्षण संवाद के बारे में बताया। औरैया के विमल ने कहा कि मिशन शिक्षण संवाद देश ही नहीं विदेश में भी कार्य कर रही है और उसके कार्यों की दिन प्रतिदिन प्रगति हो रही है। यह भी बताया गया कि कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और मिशन शिक्षण संवाद की एक बड़ी इमारत खड़ी हो गई। इसी प्रकार मिशन शिक्षण संवाद अपने कार्यों को अनवरत करता रहेगा। प्रथम सत्र में माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट समझाया गया। पीपीटी के बारे में विस्तार पूर्वक प्रिया शर्मा द्वारा बताया गया। वहीं द्वितीय सत्र में एमएस वर्ड समझाया गया। जिसमें विद्यालय के लिए वर्कशीट बनाना तथा विद्यालय से संबंधित अन्य प्रपत्र बनाने की जानकारी दी गई। तृतीय सत्र में यतेंद्र सिंघल द्वारा समर्थ एप के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागियों प्रियंका, अर्चना चौधरी, भविष्य, भरत शर्मा, आशा रानी मिश्रा ने प्रश्नों को पूछा। जिनका उत्तर प्रिया शर्मा व यतेंद्र सिंघल द्वारा देकर जिज्ञासा का समाधान किया गया। प्रदेश स्तर से साकेत व विकास उपस्थित रहे। संचालन नीलू ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों का टेक्निकल टीम से जिला संयोजक यतेंद्र सिंघल, जिला सहसंयोजक प्रिया शर्मा, हेमलता गुप्ता, कविता गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, बृजेश सिंह, गीतिका, मीना गुप्ता, दीक्षा सिंह, भूषण कुमारी तथा आमिर मुस्तफा ने आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!