हाईवे पर दो कार आपस में टकराई, दो युवक घायल
गभाना। हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास दो कार आपस में टकरा गई। हादसे में एक वैन सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नार्थ कैंपस निवासी प्रशांत कुमार अपने साथी सलमान के साथ शनिवार रात्रि में ईको कार से अतरौली के लिए जा रहे थे। कार को सलमान चला रहा था। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर गांव कटरा के समीप नायरा पेट्रोल पंप पर पहुंची तभी आगे चल रही ईको कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि प्रशांत कुमार व सलमान घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं दोनों कारों को क्रेन की मदद से थाने भिजवा दिया है।