भाकियू नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार श्वेता सिंघल को सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कोल्ड स्टोर मालिकों द्वारा एक पक्षीय भंडारण शुल्क तय करने, निराश्रित गोवंश की व्यवस्था न होने, एक अप्रैल 2023 से किसानों को निजी नलकूपों के बिजली को बिल माफ करने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाते हुए जल्द से जल्द निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भीकम्बर सिंह, राजेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, जयपाल सिंह, विनीत, रूप सिंह, धर्मपाल सिंह, मान सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामजीलाल, सनी कुमार, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह आदि थे।
घर में घुसकर की मारपीट
इगलास। क्षेत्र के गांव साथिनी के मजरा पिथैर भगत निवासी मोर मुकुट पाठक पुत्र क्षत्रपाल पाठक का कहना है कि गांव के ही विश्वेंद्र उर्फ टिंकू पुत्र अमर सिंह अपने भाइयों जितेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, उपेंद्र उर्फ ललुआ व भूलेंद्र उर्फ भोला को लेकर 27 जनवरी को शाम 7:30 बजे घर में घुस आए। इन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
छह वारंटी किये गिरफ्तार
इगलास। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग से संबंधित मुकदमे में क्रमश: रेशम सिंह पुत्र प्रकाश कुमार निवासी मल्लूगढ़ी, विजेंद्र सिंह पुत्र हरचन सिंह निवासी कूबरा, महावीर सिंह पुत्र तोताराम निवासी तेहरा, जयप्रकाश पुत्र श्यौदान सिंह निवासी बढ़ा कलां, रामवीर पुत्र बाबूलाल निवासी सिमरधरी तथा मोहन पुत्र सुखराम अहेरिया निवासी बसगोई को कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।