फैक्टरी से घर लौट रहे साईकिल सवार वृद्ध को टेंपो ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खेरेेश्वर मंदिर के पास फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहे साईकिल सवार वृद्ध को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव हरिदासपुर निवासल लालाराम एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम को वह फैक्टरी से ड्यूटी समाप्त कर साईकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खेरेश्वर मंदिर के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी लोडर टेंपो उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को गंभीर हालत में उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।