मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
इगलास। कोतवाली क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर बिसाहुली मोड पर मैक्स गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
मथुरा के राया निवासी सीताराम बाइक से पत्नी शीला व बेटी कुसमा के साथ बाइक से आ रहे थे। तभी बिसाहुली मोड़ के पास मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी बेटी घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मैक्स गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ी करके मौके से फरार हो गया। जिससे अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मैक्स गाड़ी को थाने भिजवा कर जाम को खुलवाया।