रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी समस्याएं

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने अधिकारियों के साथ बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 29 शिकायती प्रार्थना आए, जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण करा दिया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। एडीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस, जनसुनवाई, आईजीआरएस समेत अन्य स्त्रोतों से आने वाली जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समय से निस्तारण कराया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को इधर-उधर भटकना न पड़े। पुलिस से जुड़ी शिकायतें सीओ शुभेंदु सिंह ने सुनी। इस मौके पर एसडीएम हीरालाल सैनी, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, प्रिया गर्ग, बीडीओ चंडौस राहुल वर्मा, ईओ विकास जैन आदि मौजूद रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!