रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला को पहले बाइक पर दी लिफ्ट, फिर नगदी व जेवर लेकर हुए फरार

गभाना। टोल प्लाजा पर अलीगढ़ जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही महिला को पहले बाइक सवारों ने लिफ्ट दी फिर रास्ते में झांसे में लाकर नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

चंडौस क्षेत्र के गांवदौरऊ निवासी शारदा देवी पत्नी पन्ना सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 फरवरी की सुबह वह अलीगढ़ जाने के लिए टोल प्लाजा पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक वहां आ गया और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए अलीगढ़ बस स्टैंड पर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया। तभी उसका एक साथी और आ गया और वह भी बाइक पर बैठ गया।

जैसे ही वह गभाना में तहसील के पास एक कॉलेज के सामने पहुंचे तभी दोनों युवक बैंक से गाड़ी लाने की कहकर उसे वहां खड़ा कर चलेगए। कुछ देर बाद दोनों युवक बाइक से वापस आ गए। एक युवक ने रूमाल में लिपटे हुए पांच सौ के नोट दिखाते हुए उसके हाथ से थैला ले लिया जिसमें उसके कपड़े व 1290 रुपये रखे हुए थे। युवक ने बैंक में लिखतपढ़त की बात कहते हुए उसके हाथ से दो अंगूठी भी उतरवा कर ले ली। दोनों युवक महिला सेकुंडलव चैन भी मांगने लगे। महिला को शक होने पर उसने देने से मना कर दिया।

जिस पर बाइक सवार दोनों युवक उसे धक्का देकर नगदी व जेवर लेकर मौके से फरार गए। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!