रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जीबीसी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा

इगलास। औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को लेकर ग्राउंड सेरेमनी जीबीसी कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सेंटर में किया गया था। तहसील सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान लाभार्थियों को वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत टूलकिट व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विधायक राजकुमार सहयोगी, एसडीएम महिमा राजपूत, तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल, चेयरमैन बेसवां राज सिंह आदि ने प्रतिभाग कर उद्यमियों के साथ प्रसारण को देखा। विधायक ने सरकारी की मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के कारण व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल बना है। प्रदेश में हजारों उद्योगों पर काम शुरु हो रहा है। आज प्रदेश सुशासन व विकास से पहचान बना रहा है। इस दौरान प्रेमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, गोपाल कौशिक, ओंकार सिंह, दिनेश कुमार को टूलकिट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!