227 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य शिविर जांच
इगलास। हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर दिलेर द्वारा कस्बा के किशनजी मैरिज होम में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में डाक्टर की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरण भी किया।
शिविर में डा. खुशबू, डा. दिव्यांश सक्सेना, डा. सूर्यदेव वर्मा, डा. उत्कर्ष सक्सेना, डा. अमन शर्मा ने अपनी टीम के साथ मरीजों को उपचार किया। इस दौरान जोड़ों के दर्द, मौसमी बीमारी, आंख, कान, गले, सांस आदि से संबंधित 227 मरीजों को परामर्श दिया गया। डाक्टरों ने बताया के प्रत्येक व्यक्ति को नियमित जांच करानी चाहिए। जिससे यदि कोई बीमारी हो तो समय से उसकी जानकारी हो सके। शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, नेत्रों की निश्शुल्क जांच भी हुई। इस शिविर में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ज्ञानू शर्मा, संजय शर्मा, सीपी चौधरी, रामकुमार, सूरजपाल, बाबू सिंह, विराट चौधरी, दीपू चौधरी, राजीव शर्मा, मनीष शर्मा आदि थे।