ओगर से युवक गायब, गुमशुदगी दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव ओगर से एक युवक गायब हो गया। मामले में युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
ओगर निवासी नेमसिंह ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि उसका 35 वर्षीय बेटा जयवीर सिंह शुक्रवार रात में कहीं गायब हो गया। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश कर लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।