रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

15 वर्षीय किशोरी से होटल में तमंचा के बल पर किया दुष्कर्म, फोटो वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

गभाना। थाना क्षेत्र के महरावल स्थित एक होटल में नामजद आरोपी किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ले आया और तमंचा के बल में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने किशोरी की फोटो वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये ले लिए और फिर से दुष्कर्म कर दिया।

मामले में देहलीगेट के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक काॅलेज में कक्षा छह में पढ़ती है। उसी के स्कूल में तुर्कमान गेट निवासी प्रशांत नाम का लड़का पढ़ता है। प्रशांत बेटी को आए दिन परेशान करता था। आरोप है कि विगत 20 जनवरी को आरोपी प्रशांत ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अपनी स्कूटी पर बिठाकर महरावल स्थित एक होटल में ले आया। जहां पर आरोपी ने तमंचा के बल पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया और उसकी फोटो, वीडियो भी बना ली। आरोपी ने फोटो वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए बेटी से रुपये भी ले लिए। विगत 5 फरवरी को आरोपी फोटो वीडियो डिलीट करने की बात कहते हुए फिर से बेटी को महरावल स्थित उसी होटल में ले गया। जहां पर फिर से उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बेटी के फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिससे उसे व बेटी को जान का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में आरोपी प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!