रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से प्रेरणा लेकर विकसित भारत का संकल्प लें युवा

अलीगढ़। वैसे तो दुनिया में अलीगढ़ को ताला और तालीम के लिए जाना जाता है। लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में भी अलीगढ़ की अहम भूमिका रही है। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान हमेशा युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। युवाओं को देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों और महापुरुषों के जीवन संघर्ष से भरे इतिहास से प्रेरणा लेकर शिक्षित और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यह बातें राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी प्रदान करती दुर्लभ अभिलेखों के साथ सजी प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहीं।

प्रदर्शनी के संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास बताते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों पर नाज होना चाहिए। अलीगढ़ महोत्सव में आयोजित इस प्रदर्शनी में आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से युवा पीढ़ी को पता चल रहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अलीगढ़ से कितने लोग बलिदान हुए थे, जिसके बारे इतिहास में कभी नहीं लिखा गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय के योगेश कौशिक ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में युवा पीढ़ी को जानना चाहिए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!