रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हीरापुर पर कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की हुई मौत

गभाना। सोमना-खैर मार्ग पर हीरापुर के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया।

मिली जानकारी के अनुसार हीरपुरा निवासी राजपाल सिंह का 32 वर्षीय रामप्रसाद उर्फ विट्टा मेहनत मजदूरी करते थे। सोमवार देर शाम को वह साइकिल से किसी काम के लिए वीरपुरा जा रहे थे। तभी गांव के नहर पुल पर सोमना-खैर मार्ग तभी सामने से आ रही बुलेरो कार उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्डे में घुस गई। हादसे में साइकिल सवार रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामप्रसाद आठ भाई-बहन में तीसरे नंबर के थे आैर अविवाहित थे। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!