रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर में छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

गभाना। कस्बे के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में तीसरे दिन गुरुवार को छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालने के साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।प्राचार्या डा. अनीता रानी राठौर के निर्देशन में छात्राओं ने कालेज परिसर से मढ़ौला-कटरा तक रैली के माध्यम से लोगों सड़क सुरक्षा, नारी शिक्षा, संक्रामक रोगों से बचाव व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बाद में उन्होंने कटरा स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर में जाकर साफ-सफाई करने के साथ पौधों की क्यारियों को व्यवस्थित करते हुए धर्म व सांप्रदायिकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के युग की सबसे बड़ी मांग है। हमें विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे पहर में डा. सरिता रानी व डा. रामेंद्र रमण शर्मा ने साहित्य का जीवन में योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि साहित्य किसी संस्कृति काेज्ञात कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी भी काल का अध्ययन से हम तत्कालीन मानव जीवन के रहन-सहन व अन्य गतिविधियों को आसानी से जान सकते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डा. रामवीर सिंह, डा. कालूराम, डा. नेत्रपाल सिंह, डा. दीपशिखा, डा. दीपक अग्रवाल, डा. संजय सिंह, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. अमित सिंह, शीतल, नजराना, भावना, हिमानी, उजाला, देवसुधा, शालू गौतम, स्वाती, प्रिया, सुंदरी, रेनू, पूजा, अंबिका, सोनी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!