रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नहर में उतराता मिला सात दिन से लापता युवक का शव

पिसावा। क्षेत्र के गांव जलोखरी निवासी एक युवक का शव नहर में उतराता हुआ मिला। युवक सात दिन पूर्व एक हादसे में नहर में डूब गया था। सोमवार को शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

जलोखरी निवासी भोलाराम का 22 वर्षीय बेटा सलमान नोएडा में एक दस्त चिकित्सा के यहां पर नौकरी करता था। विगत 26 फरवरी की रात में वह बाइक से नोएडा से गांव लौट रहा था। तभी जहांगीरपुर क्षेत्र में कपना नहर पुल पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई थी। जिसमें सलमान नहर गिरकर डूब गया। तभी से परिजन व इलाका पुलिस सलमान की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस कपना नहर पुल पर हुए एक हादसे में लापता तीन युवकों की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस को सलमान का शव उतराता मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!