रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

गभाना। महाशिवरात्रि पर्व आठ मार्च को हर्षोल्लास व धूमधाम सेमनाया जाएगा। जिसको लेकर सोमवार को थाना परिसर में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने मंदिरों के पुजारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि वसंभ्रात लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी जुटाई।

बैठक के दौरान इंस्पेक्टर नेशिवालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए वहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ व आने वाले कांवड़ियों की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि त्योहार को सभी शांति पूर्ण तरीके आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करें तो उसकी तत्काल सूचना थाना पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूप को दें, जिससे कि ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। इस दौरान एसएसआई केपी सिंह, एसआई हरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, रवि सिंह, सत्यानंद सरस्वती, महंत सीताराम दास, सुरजीत यादव, हरवीर सिंह, परमजीत सिंह, बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!