रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो लोगों की मौत

पनेठी-जलाली मार्ग पर हकीमगढ़ी के पास शाम को हुआ हादसा

अलीगढ़। थाना हरदुआगंज क्षेत्र में पनेठी-जलाली मार्ग पर हकीमगढ़ी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।जलाली के अमीनाबाद निवासी नत्थूलाल का 23 वर्षीय बेटा गिर्राज मंगलवार शाम को बाइक से गांव लौट रहा था। तभी हकीमगढ़ी पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गिर्राज के अलावा दूसरी बाइक सवार योगेंद्र शर्मा उर्फ कालू पुत्र हरीश शर्मा निवासी देगपुर गली नंबर तीन थाना क्वार्सी व हेमंत कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह केलानगर क्वार्सी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने गिर्राज व योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं हेंमत का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

error: Content is protected !!