इंस्टाग्राम और फेसबुक का डेढ़ घंटे तक सर्वर रहा डाउन, यूजर्स रहे परेशान
डेस्क न्यूज। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सर्वर मंगलवार को करीब डेड़ घंटे तक ठप रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई। जिसके बाद यूजर्स ने राहत की सांस ली।
दुनिया भर में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले हजारों यूजर्स को मंगलवार शाम को करीब आठ बजे से परेशानी का सामना करना पड़ा। मेटा द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और मैसेंजर भारत के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील समेत अन्य कई देशों में ठप हो गए। फेसबुक और इंस्टाग्राम लोड़ नहीं हो रहे थे। यूजर्स के अकाउंट अपने आप ही लॉग आउट होने के बाद लॉगिन नहीं पा रहे थे। इस दौरान यूजर्स अन्य सोशल मीडिया का सहारा लेकर साइवर अटैक समेत मैसेज न भेजने व अपनी फीड रीफ्रेश करने की शिकायतें करने लगे।
वैश्विक स्तर पर सेवाओं के ठप होने के बाद मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने कहा कि हम जानते कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही है। हम अभी इस समस्या के समाधान कराने पर काम कर रहे हैं। उनके इस बयान के कुछ देर बाद फेसबुक, इंस्टग्राम सहित मेटा संचालित सभी प्लेटफाॅर्म्स की सेवाएं सामान्य हो गई और यूजर्स इनका पहले की तरफ प्रयोग करने लगे।