रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो युवक हुए घायल

गभाना। कस्बा में जीटी रोड पर केनरा बैंक के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवक घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मोनू व मुकेश बुधवार को कस्बा में एक निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने के लिए आए थे। दोपहर में करीब सवा बारह बजे बाजार की तरफ से खाना खाकर ट्रैक्टर से काम पर लौट रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर केनरा बैंक के पास पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया तथा ट्रैक्टर को सीधा कराकर सड़क किनारे खड़ा करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!