रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महोबा की दो बहनों का ठेकेदार ने किया अपहरण

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजीपुर में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले एक युवक की बहन का ठेकेदार बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। उसकी छोटी बहन को भी वह अपने साथ ले गया है।

जनपद महोबा के थाना महोकंट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का कहना है कि वह कोतवाली क्षेत्र में गांव राजीपुर में ईंट भट्ठा पर पथाई का कार्य करता है। बुधवार की शाम करीब सात बजे उसकी दोनों बहन शौच के लिए गई थी। इस दौरान जनपद महोबा के थाना महोकंट के गांव कोटरा निवासी ठेकेदार राजेश कुमार उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया है। छोटी बहन भी उसी के साथ चली गई है। युवक का कहना है कि उसने अपनी बहन व ठेकेदार को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित ठेकेदार राजेश के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

error: Content is protected !!