रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

गभाना। सोमना मोड़ पर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी कृष्णपाल सिंह के 32 वर्षीय बेटा नितिन प्रताप सिंह नोएडा में नौकरी करते थे। बुधवार रात को वह ड्यूटी करके किसी वाहन से सोमना मोड़ पर उतरे। जहां से वह पैदल गांव जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। तभी वहां से गुजर रहे एसडीएम हीरालाल सैनी ने उन्हें अपनी गाड़ी से उपचार को कस्बा स्थित सीएचसी में भिजवा दिया। हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाॅक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद मृत के परिवार में कोहराम मच गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!