पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस समेत एक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के रुपये किए बरामद
चंडौस। थाना पुलिस ने एक चोर को चोरी के रुपये व अवैध तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव गैयनपुर निवासी चंद्रपाल ने पिछले दिनों गांव के ही मोनू के खिलाफ घर से 15 हजार रुपये चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी मोनू की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कस्बा में जहराना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए 31 सौ रुपये के अलावा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।