गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एडीएम न्यायिक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम न्यायिक अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, चकरोड, नाली, बिजली, पेंशन, पीएम सम्मान निधि समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर दो फरियादियों को राहत प्रदान कर दी गई, जबकि शेष बची शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। इस दौरान एसडीएम हीरालाल सैनी, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, बीडीओ चंडौस राहुल वर्मा, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।