रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब समेत दबोचा

गभाना। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान सोमना स्टेशन के पास से एक युवक को अवैध देसी शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि एसआई हरेंद्र सिंह मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रहे थे। तभी सोमना स्टेशन के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पूछताछ मेंं उसने अपना नाम निखिल उर्फ निक्की निवासी कस्बा गभाना बताया। तलाशी में उसके पास से देसी शराब के अवैध 25 ट्रेटा पाउच बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!