रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पति-पत्नी को आत्महत्या को उकसाने के मामले में वांछित एक महिला को पुलिस ने भेजा जेल

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव ग्वालरा में पति-पत्नी को अात्महत्या करने को उकसाने के मामले में वांछित चल रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि विगत वर्ष अप्रैल में ग्वालरा में दीपक कुमार व उसकी पत्नी मोना ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मोना के पिता रविद्र सिंह निवासी दोस्तपुर थाना कोतवाली बुलंदशहर ने बेटी की जिठानी सुनीता देवी पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर सोमवार को पुलिस ने वांछित सुनीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!