रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कॉलेज जा रही बीए की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

गभाना। कलुवा रेलवे स्टेशन के पास कॉलेज जा रही बीए की छात्रा की लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर ढ़ोला निवासी बच्चन बाबू की 20 वर्षीय बेटी शीतल अलीगढ़ में टीकाराम गर्ल्स महाविद्यालय में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह किसी ट्रेन से काॅलेज जाने के लिए कलुवा रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी रेलवे लाइन पार करने के दौरान राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवेकर्मी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छात्रा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।

error: Content is protected !!