रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में 15 वां वार्षिकोत्सव व पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन

गभाना। नगर के कटरा मोड़ स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को 15 वां वार्षिकोत्सव व पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्राचार्या डाॅ. अनीता रानी राठौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए ईमानदारी और कठिन परिश्रम की बहुत जरूरत होती है। जो लोग ईमादारी से सही दिशा में लगन और मेहनत के साथ काम करते हैं। उन्हें एक दिन मंजिल जरूर मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हमें कभी शार्टकट पर यकीन नहीं करना चाहिए। सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम ही आपकी सफलता का सबसे बड़ा रहस्य होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। जीतने वाले छात्र और ऊंचाई अर्जित करने का प्रयत्न करें, जबकि हारने वाले छात्र अपनी कमियों को दूर करें, जिससे उन्हें भविष्य में सफलता मिल सके। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाविद्यालय में पिछले दिनों हुई क्रीड़ा, विभागीय, साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ओवरआॅल चैंपियन गौरीशंकर व कृष्णा के अलावा अन्य विजयी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्हव प्रशस्ति पत्र देकर कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नेत्रपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर डाॅ. कालूराम, डाॅ. रामेंद्र रमण शर्मा, डाॅ. रामवीर सिंह, डाॅ. दीपशिखा, डाॅ. सरिता रानी, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डाॅ. संदीप गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार सिंह, डाॅ. कामिनी, डाॅ. वीरेंद्र कुमार, डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. दीपक चौधरी, लोकेश, तृप्ति, दीपिका, मयंक, अंजली, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!