रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब समेत पकड़ा

गभाना। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध देसी शराब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि भरतरी चौकी प्रभारी अजहर हसन शुक्रवार रात में मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को गस्त कर रहे थे। तभी जीटी रोड पर भुकरावली के पास से महरावल निवासी बृजेश कुमार को देसी शराब के 20 ट्रेटा पैक समेत पकड़ लिया।

वहीं पचपेड़ा मोड़ के पास से तरून शर्मा निवासी बिजौरा थाना लोधा को देसी शराब के अवैध 25 ट्रेटा पैक समेत गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया दोनो आरोपियों के खिलाफ एसआई अजहर हसन की ओर से आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!