रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा ने सांसद सतीश गौतम पर एक फिर जताया भरोसा, बनाया प्रत्याशी

-तीसरी बार हैट्रिक लगाने का किया दावा

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से सांसद सतीश गौतम पर एक फिर से भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट फाइनल होने के बाद सांसद सतीश गौतम ने अपने समर्थकों को पूरे जोर शोर से तैयारियों में जुटने के लिए कहा है और दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार अलीगढ़ में जीत हासिल करके अपनी हैट्रिक को पूरा करेंगे। बता दें कि पार्टी की ओर से लंबे से समय से प्रत्याशी घोषित न होने को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था। कोई सांसद सतीश गौतम का काटकर किसी नए चेहरे को टिकट देने का दावा कर रहे थे तो कोई फिर से सतीश गौतम को ही टिकट देने का दावा कर रहे थे। पार्टी की ओर से टिकट फाइनल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनावी तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है।

2014 में भाजपा से पहली बार लड़ा था चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में सतीश गौतम को पहली बार टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारकर सभी चौका दिया था। लेकिन उन्होंने पार्टी के विश्वास को पूरा करते हुए बसपा प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह को दो लाख 87 हजार वोटो से हराकर जीत हासिल की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें पुन: 2019 के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा। जिसमें उन्होंने फिर से बसपा प्रत्याशी अजीत बाल्यान को दो 87 हजार मतों से हराकर दोबारा से सांसद बने थे।

टिकट के लिए दावेकारी कर रहे थे कई बड़े चेहरे
अलीगढ़ से भाजपा की टिकट हासिल करने के लिए कई बड़े चेहरे दावेदारी कर रहे थे। इसमें अलीगढ़ के जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़े उद्योगपति परिवारों के नाम भी शामिल थे। सभी ने पार्टी का टिकट हासिल करके सांसदी का चुनाव लड़ने के लिए पूरा जोर लगाया था। एक बार यह भी माना जा रहा था कि दो बार के सांसद का चेहरा बदलकर पार्टी सभी को चौका सकती है। लेकिन सांसद सतीश गौतम लगातार दावा कर रहे थे कि वही पार्टी का चेहरा बनेंगे और अलीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उन्हें टिकट देकर उनका विश्वास को कायम रखा है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!