अर्जुनपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो किसानों की बुर्जी व बिटोरा जलकर हुए राख
गभाना। क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में बुधवार दोपहर में अज्ञात कारणों से बुर्जी बिटोरा में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया, लेकिन तब तक दो किसानों की बुर्जी व बिटोरा जलकर राख हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गांव अर्जुनपुर में किसान नागेंद्र सिंह व संजय सिंह पुत्रगण नरसिंह पाल सिंह के गांव के बाहर भूसे की बुर्जी व बिटोरा रखा हुआ था। बुधवार दोपहर में अज्ञात कारणों से बुर्जी व बिटोरा में आग लग गई। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन हवाओं के झाैंकों के साथ आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस व गभाना फायर स्टेशन को दे दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक दोनों किसानों की बुर्जी व बिटोरा जलकर राख हो गए।