रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास के भाजपा नेता की बाइक चोरी

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अहिवासी निवासी भाजपा नेता मुन्नालाल पांडेय पुत्र इच्छापूरन का कहना है कि उन्होंने 24 मई को अपनी बाइक संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम के पास खड़ी की थी। रात्रि करीब नौ बजे चोर बाइक को चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह बाइक लेने पहुंचे। भाजपा नेता ने बताया कि बाइक को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोमल सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!