रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वीर अब्दुल हमीद ने को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित बलिदानी वीर अब्दुल हमीद की 91वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान खेमकरण सैक्टर में अद्भुत वीरता और अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। इस युद्ध में असाधारण बहादुरी के लिए उन्हें पहले महावीर चक्र और फिर मरणोपरांत देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया। उन्होंने युद्ध में गन माउनटेड जीप से सात पाकिस्तानी पैटन टैंकों को नष्ट कर दिया था। इस अवसर पर बृजेश गौतम, भानु चौधरी, विनय दीक्षित, रामू शर्मा, अभिजीत ठैनुआ, शिवम राज, संदीप ठैनुआ, हर्ष चौधरी, सूरज, साधना आदि थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

इगलास। घंटरबाग स्थित कैंप कार्यालय पर सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र के लिए हवन किया और केक काटने के साथ पौधरोपण किया। अर्जुन ठाकुर ने कहा अखिलेश यादव आधुनिक युग में विकास पुरुष के नाम से विख्यात है। डा. सत्य प्रकाश ने कहा अखिलेश यादव सभी धर्मों और वर्गों को लेकर चलने वाले नेता हैं। इस अवसर पर देश दीपक, कालू पंडित, नीरज कुमार, रामबाबू, योगेश शर्मा, राजेश भारती, बोबी त्यागी, रणवीर कुमार, कौशल कुमार, पूरन सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!