रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्लेसमेंट टॉक में विद्यार्थियों को मिले रोजगार के अवसर

प्लेसमेंट टॉक में विद्यार्थियों को मिले रोजगार के अवसर

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए प्लेसमेंट टॉक एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कंपनी, कार्यक्षेत्र और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी।

कंपनी की एचआर एग्जीक्यूटिव मोनिशा जैन एवं सीनियर ऑफिसर धीरज शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली, औद्योगिक माहौल, भविष्य की संभावनाओं तथा उपलब्ध पदों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। प्लेसमेंट टॉक के पश्चात चयन प्रक्रिया का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा और योग्यता का आकलन करने के लिए ग्रुप डिस्कशन एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विषयगत ज्ञान, तार्किक क्षमता और उत्कृष्ट संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। पारदर्शी चयन प्रक्रिया के आधार पर योग्य विद्यार्थियों को विभिन्न पदों के लिए नौकरी का प्रस्ताव मिला। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डा. लव मित्तल एवं प्लेसमेंट अधिकारी डा. विपिन कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने और अपने करियर को एक सशक्त दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!