रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

 

इगलास में कांग्रेज नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से राहुल गांधी की ओर से उद्योगपति गौतम अदाणी के संबंध में उठाए गए सवालों के जवाब प्रधानमंत्री के ओर से दिलाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में उन्होंने पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अदाणी के मध्य क्या संबंध है, अदाणी के व्यापार में विदेशों से आया 20 हजार करोड़ रुपया किसान है, प्रधानमंत्री सरकारी विदेश यात्राओं में कितनी बार अदाणी को साथ ले गए हैं, कदाणी को किन-किन देशों में ठेके दिलाए गए हैं आदि हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद शर्मा उर्फ भूरा पंडित, अशोक उपाध्याय, रवेंद्र शर्मा, रामेंद्र शर्मा, रवेंद सिंह, सर्वेंद्र कुमार दीक्षित, राजकुमार शर्मा, भूदेव प्रसाद शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, विकास शर्मा, नर्मदेश्वर शर्मा, राजपाल सिंह, ईश्वरप्रसाद, विनोद उपाध्याय, रमेशचंद्र शर्मा, साबुद्दीन खां आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!