रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास तहसीलदार बनाए अवैध खनन रोकने के नोडल अधिकारी

इगलास। एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। खनन रोकने और नियमानुसार खनन के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही डीएम द्वारा निर्देश दिए जाते रहे हैं। अवैध खनन पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगाए जाने के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर तहसीलदार रामचंद्र की नियुक्त की गई है। उनका नंबर 9454417767 है। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने और नियमानुसार अनुमति जारी करने की लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। मिट्टी खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थल पर उपस्थित होकर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करेंगे। उनकी अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार नोडल अधिकारी होंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!