संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
अलीगढ़। थाना महुआ खेड़ा के नगला डालचंद में एक विवाहित का शव संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद आरोपी ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जवां के बरौली निवासी गौरव पुत्र पूरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता ने 22 वर्षीय बहन नीतू की शादी महुआखेड़ा के नगला डालचंद गली नंबर 12 निवासी जीतू की शादी 27 नंबर 2022 को अपनी सामथ्र्य से दान-दहेज देकर की थी। शादी में दहेज से बहन के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बहन का शारीरिक व मानसिक शोषण करते थे। शनिवार शाम को आराेपियों ने बहन नीतू का गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे पर लटका दिया तथा मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर महुआखेड़ा विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर पति जीतू, अर्चना, मोनू, सोनू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।