गभाना में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
गभाना। कस्बा में तहसील के सामने युवक को पुरानी रंजिश में गोली मारकर घायल कर देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश जुट गई है।
कस्बा के लाखा बाजार निवासी संजय कुमार पुत्र कांति प्रसाद ने सोमवार देर शाम को थाना में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई ललित कुमार रविवार रात में घर आ रहा था। तभी कस्बा में तहसील के सामने मदनधाम कालोनी के पास कन्होई निवासी भूरिया उर्फ शिवम, लाखा बाजार निवासी हिमांशु मिश्रा, रामपुर की नई बस्ती निवासी सचिन चौधरी व बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव नागर निवासी अाशीष ने एकराय होकर भाई को घेर लिया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे एक गोली ललित के कोहनी में जा लगी। भाई के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भाई ललित का उपचार अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में जारी है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।