रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कामाख्या स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर आरएएफ एसआई की मौत

अलीगढ़ । अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात कामाख्या स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर आरएएफ एसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार को आरपीएफ ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां पर उपचार के एएसाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव आरएएफ व परिजनों के सौंप दिया। परिजन शव को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए।

अलीगढ़ की 104 बटालियन में तैनात ASI बिंदा राय मूल रूप से बिहार के पटना जिले के सैनिक कालोनी दानापुर रोड के रहने वाले थे। वह रविवार रात्रि में छुट्‌टी पर अपने घर बिहार जा रहे थे। रेलवे स्टेशन वह कामाख्या स्पेशल ट्रेन में पहले कोच में चढ़ गए, लेकिन मोबाइल पर बात करते हुए वह नीचे उतर गए। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। वह चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया। वह एक्सप्रेस और प्लेटफार्म के बीच घिसटते हुए काफी दूर तक चले गए। आरपीएफ के एसआई रवि सिंह व कांस्टेबल जितेंद्र के काफी प्रयास के बाद भी यात्री प्लेटफार्म ओर ट्रेन के बीच गिर गए। यात्रियों ने चैन पुलिंग कर गाड़ी को रोका। सहयात्रियों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए ASI को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज के भर्ती कराया। उनकी जेब से मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई। हादसे की सूचना पर आरएएफ के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी भी जेएन मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। देर रात में ASI बिंदा राय की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव आरएएफ को सौंप दिया गया। वहीं आरएएफ की टीम अपने ASI के शव को लेकर बिहार रवाना हो गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!