हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक हुआ घायल
गभाना। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव भांकरी के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
कासगंज निवासी अनिल कुमार पुत्र अनार सिंह गुरुवार देर रात्रि में वर्ना कार से दिल्ली के लिए जा रहे थे। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर गांव भांकरी के पास पहुंची तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार चालक अनिल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।