रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, छह शिकायतों का हुआ निस्तारण

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, चकरोड, पैमाइश, बिजली, पेंशन व राशन से जुड़े कुल 24 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर छह शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया, शेष बचे प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ संबधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्वक शीघ्र निस्तारण कराया जाए। फरियादियों को बेवजह इधर-उधर भटकना न पड़े।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सीओ संजीव कुमार तौमर ने सुनी। इस मौके पर तहसीलदार उदयवीर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!