रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास किसी वाहन ने टेंपों में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव हबीवपुर निवासी रिंकू पुत्र गेंदा लाल नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार सुबह वह अपने भाई मंटू के साथ टेंपो से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनके टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने 24 वर्षीय रिंकू को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई मंटू का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!