रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल इगलास में “76वां गणतंत्र दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य, गीत, संगीत, कविता भाषण आदि प्रस्तुत कर देश के स्वतंत्र वीर-वीरांगनाओं को भी नमन किया।

ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने किया।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका शुभारंभ विद्यालय की सह-निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल, प्रबंधक हरिमोहन अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना “वीणा वादिनी वर दे” नृत्य गायन प्रस्तुत किया। इसी क्रम में देश प्रेम की भावना दर्शाते हुए “ये देश है वीर जवानों का, अलबेलो का मस्तानों का” गीत पर छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में “सब देशों से न्यारा है, भारत देश हमारा है” गायन प्रस्तुति देकर अभय अग्रवाल ने भारत की संस्कृति का परिचय कराया तो वहीं हरियाणा की संस्कृति का परिचय देते हुए छात्राओं ने हरियाणवी गीत पर नृत्य किया, जिसकी दर्शकों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में अरुण मिश्रा, राजेश उपाध्याय, तीक्ष्ण तिवारी आदि ने भी अपने-अपने मंतव्य प्रकट किये। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक ने शुभकामनाएँ देते हुए आगुन्तुकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी के अंदर देश प्रेम, राष्ट्र प्रेम भक्ति की भावना जीवंत रहे। इस अवसर पर राहुल उपाध्याय, शुभम शर्मा, सीमा खुराना, वर्षा जादौन, नीतू तोमर, प्रीति सिंह, ज्योत्सना शर्मा, ऋतु गौर आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!