रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चार विद्यार्थियों ने पास की आय एवं योग्यता परीक्षा

इगलास।आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) में कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज के चार विद्यार्थियों को सफलता मिली है। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस वर्ष परीक्षा में कालेज से सात विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें बासू, शिवा, निशांतव शिवम उत्तीर्ण हुए हैं। जनपद के कुल 208 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इन विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाएंगे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


रैली निकालकर चलाया नशा मुक्ति अभियान

इगलास। गांव ताहरपुर स्थित धर्म ज्योति महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर में का आयोजन गांव नगला मिश्रिया में किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. अनिल सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित शिविर में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को नशामुक्ति के संबंध में जागरुकता के लिए गोष्ठी के साथ ही रैली निकाली गई। रैली में स्वयंसेवक नशा मुक्त हो भारत अपना, नशा को दूर भगाएंगे, देश को महान बनाएंगे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिविर का शुभारंभ सचिव सुरेश चंद्र भगतजी, चेयरमैन सजंय सिंह, प्राचार्य बीड़ी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ऋषि चौधरी, संदीप चौधरी, डा. पीके शर्मा, सुनीता रानी, वीके अग्रवाल, रविकांत माहेश्वरी, योगेंद्र सिंह, खुशबू पुंडीर आदि थे।

महिला से की छेड़छाड़, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

इगलास।कोतवाली की बेसवां चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला गुरुवार की देर शाम छत पर खाना बना रही थी। उसका कहना है कि इस दौरान पड़ौस का सचिन पुत्र रामवीर छत पर आया और उसकी जेट भर ली। शोर पर सास छत पर आई तो धमकी देकर भाग गया। वहीं दूसरे पक्ष के रामवीर का कहना है कि नरेंद्र, लल्लन, विष्णु ने घर आकर गाली गलौज दी। विरोध किया तो मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी पंजीकृत की है।

शादी के दौरान घर में घुसकर की मारपीट

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी जसवंत सिंह पुत्र चेतराम का कहना है कि 16 फरवरी को नातिनी की शादी थी। रात्रि में शादी की रश्म निभाई जा रही थी। इस दौरान गांव के ही टोनू, उदय, विशांत, मोहित कुमार अपने साथियों के साथ घर में घुस आए। इन्होंने मारपीट करते हुए सामान को भी अस्त व्यस्त कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है।

पूर्व प्रधान ने दबंगई से काटी फसल

इगलास। गांव गुरसैना में पट्टे की जमीन पर बोई गई फसल को दबंगई से काटने के आरोप में पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गुरसैना निवासी पप्पू गुप्ता पुत्र राधेलाल का कहना है कि उसने पट्टे की जमीन पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा कब्जा दिलाए जाने के बाद फसल बोई थी। आरोप है कि शुक्रवार को पूर्व प्रधान पूरन सिंह व उसके परिजनों ने दबंगई पूर्वक सरसों की फसल को काट लिया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपित हत्या के मुकदमे में पैरोल पर आया है। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि घटना के संबंध मेंं प्रार्थना पत्र के आधार पर पूरन सिंह आदि के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!