रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आईटीबीपी जवान की हार्ट अटैक से मृत्यु

इगलास। क्षेत्र के गांव बिसाहुली निवासी आईटीबीपी में सेवारत एएसआई की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। मृतक 1992 में दिल्ली से भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के बाद अंबाला में तैनाती हई थी। प्रोन्नति होने के बाद अरुणाचल प्रदेश में 25 बटालियन में सेवा कर रहे थे।

पिता रामजीलाल शर्मा का कहना है कि उनका 57 वर्षीय बेटा सतीश कुमार शर्मा ने छह मार्च की दोपहर सूचना दी थी कि मेरी तबियत खराब हो गई हास्पीटल में भर्ती हूं। वीडियो काल पर बात करने की कोशिश की किंतु बात नहीं हो सकी। सात मार्च की रात्रि नौ बजे के उसके एक साथी ने जानकारी दी कि उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के उपरांत नौ मार्च को डिब्रूगढ़ एअरपोर्ट से फ्लाइट से शव दिल्ली दोपहर 12 बजे तक पहुंचेगा। वहां से सड़क मार्ग से शव को गांव शाम तक पहुचने की संभावना है। मृत्यु की खबर से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे व मां-बाप व भाईयों को छोड़ा है। दोनों बेटियों की शादी कर दी है बेटा पढ़ाई कर रहा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!